IQNA

सऊदी लड़ाकों ने ईदुल अल-ज़्हा पर यमनी नागरिकों पर हमला किया

15:58 - August 11, 2019
समाचार आईडी: 3473871
अंतरराष्ट्रीय समूहः सऊदी-अमेरिकी गठबंधन सेनानियों ने आज रविवार को यमन में हज्जा प्रातं ईदुल अल-ज़्हा पर यमनी नागरिकों पर हमला किया जिसमें कई लोग़ मारे ग़ए और कुछ लोग़ घायल हो ग़ए।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने अल-मसीरा के अनुसार बताया कि सउदी-अमेरिकी गठबंधन लड़ाकू बमवर्षकों ने आज सुबह यमनी प्रांत हज्जा के हरज़ क्षेत्र में एक घर पर लगातार तीन बार बमबारी किया।
 बमबारी में परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य लोग मारे गए, लेकिन पीड़ितों और घायलों की तलाश जारी है।
 सऊदी आक्रमणकारी गठबंधन को यमन पर हमला करने और देश में निर्दोष लोगों पर उनके कई अत्याचारों के बाद पांच साल बीत चुके हैं, और दुनिया भर के देश अभी भी इन अपराधों के बारे में चुप हैं।
याद रहे कि सऊदी आक्रमणकारियों ने हरज़ क्षेत्र सीमा शहर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और इसके निवासियों को विस्थापित कर दिया। हालांकि, शहर के विध्वंस से पहले, हरज़ को यमन के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक और सीमा शुल्क शहर माना जाता था।
3834164

captcha