IQNA

फ्रांस में मुसलमानों पर हमले होना कम हुऐ

20:10 - October 19, 2017
समाचार आईडी: 3471920
अंतर्राष्ट्रीय समूह: आंकड़े बताते हैं कि 2017 के पहले आठ महीनों में फ्रांस में मुसलमानों पर होने वाले हमलों गिरावट आई है।
फ्रांस में मुसलमानों पर हमले होना कम हुऐ

फ्रांस में मुसलमानों पर हमले होना कम हुऐ

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) तुर्की की दैनिक समाचार «सबाह » के मुताबिक, «फ़्रांस में एंटी-इस्लामिक नेशनल पुलिस वॉच » ने ऐक रिपोर्ट प्रकाशित करके मुसलमानों और इस्लामी केंद्रों पर हमलों में गिरावट की सूचना दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 के पहले आठ महीनों में मुसलमानों के खिलाफ 82 हमले हुए थे, इसमें 42 मस्जिदों और इस्लामी केंद्रों पर आधारित थे।

जनवरी से अगस्त तक इस्लामोफोबिया के आकलन से यह पता चलता है कि फ्रांस में मुसलमानों के खिलाफ 2016 की तुलना में इसी अवधि में लगभग 39% हमले कम हो गए हैं।

याद रहे कि फ्रांस उन देशों में से एक है जहां मुसलमान इस्लामी समूहों की गतिविधियों के कारण कई समस्याओं का सामना करते हैं।

3654582

captcha